जिंदगी एक सफर है जिसमें कभी खुशी आती है तो कभी ग़म। खुशी और ग़म दोनों साथ मिलकर हमारी जिंदगी को संपूर्ण करते हैं। जब हम इन अहसासों को कागजों पर उतारते हैं, तब एक शायरी तैयार होती है। हमारी जिंदगी शायरी से भरी हुई है; जिंदगी में हुए हर छोटे-मोटे एहसास को दो लाइनों की पंक्तियों में बयां करने को ही शायरी बोलते हैं। हमारे यहां आपको मिल जाएंगी कई तरह की शायरियां जो जिंदगी के ऊपर हैं। जैसे कि Shayari on Life in Hindi, Sad Shayari on Life, 2 Line Shayari on Life, Attitude Shayari on Life और भी बहुत कुछ।
Best Shayari on Life in Hindi – ज़िंदगी की सच्चाई को छूने वाली शायरियाँ
ज़िंदगी हर किसी के लिए अलग होती है कभी खुशियाँ मिलती हैं, तो कभी दर्द। ऐसे ही पल जब समझ नहीं आते, तो शायरी दिल को सुकून देती है। अगर आप भी लाइफ से जुड़ी शायरी ढूंढ रहे हैं जो सीधे दिल तक जाए, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। यहां आपको ज़िंदगी की हकीकत, अनुभव और एहसास से जुड़ी बेहतरीन शायरी पढ़ने को मिलेगी कुछ मोटिवेशनल, कुछ भावुक और कुछ सोचने पर मजबूर कर देने वाली।
चलते-चलते कुछ रास्ते थम से गए,
कुछ अपने भी वक़्त के साथ बदल से गए..!
अब तो ख़ामोशी भी चीख़ सी लगती है,
अकेलापन हर पल जान सी बन जाती है..!
जो हँसते थे कभी मेरे हर एक लफ्ज़ पर,
आज वही चुप हैं मेरी खामोशी की सदा पर..!
टूट कर भी खुद को हर बार संभाला है,
हर हार में एक नई जीत निकाला है..!
अंधेरे लाख हों पर हिम्मत ना हारो,
एक किरण भी कई रातें जीत ले जाती है..!
उम्मीद ही है जो सांसों को चलाती है,
वरना ये दुनिया हर रोज़ आज़माती है..!
तेरी यादों ने फिर ज़िंदा कर दिया मुझे,
वरना दिल तो कब का ख़ामोश था अंदर से..!
रिश्ते वो नहीं जो बस कहने को हों,
रिश्ते वो हैं जो दिल से महसूस किए जाएं..!
शक जहाँ पनपे, मोहब्बत दम तोड़ देती है,
यकीन की ज़मीन पर ही प्यार महफूज़ रहता है..!
वो बारिश की बूंदें और कागज़ की कश्तियाँ,
अब यादों की नमी में ही तैरती हैं..!
वक़्त गुज़र गया, पर कुछ पल ठहरे रह गए,
कुछ रिश्ते वहीं के वहीं, बिखरे रह गए..!
बचपन अब किताबों की कहानी लगता है,
ज़िम्मेदारियों ने सब कुछ पुराना कर दिया है..!
वक़्त वफादार नहीं, बस चलता रहता है,
कल जो अपने थे, आज पराये लगते हैं..!
सच कितना भी छिपाओ, बाहर आ ही जाता है,
वक़्त सबके चेहरे से नकाब हटा ही देता है..!
ज़िंदगी एक किताब है, हर दिन एक नया पन्ना,
कभी हँसी से सजी, कभी आँसुओं से भीगा..!
लोग नहीं, उनके मतलब बदलते हैं,
वरना दिल तो आज भी वही प्यार करता है..!
चेहरे पर हँसी और दिल में तूफ़ान,
दुनिया को बस बाहर का नक़ाब दिखता है..!
जो शांत होता है, वो कमज़ोर नहीं होता,
उसकी खामोशी में भी आग छिपी होती है..!
हर गिरावट एक नई उड़ान का सबक देती है,
हर चोट एक नया हौसला भर देती है..!
मेहनत का फल देर से मिले, तो भी मीठा लगता है,
क्योंकि वो मेहनत दिल से की गई होती है..!
सुकून पैसों में नहीं, अपनों की मुस्कान में होता है,
वो वक़्त ही असली दौलत है जो उनके साथ बीते..!
छोटी खुशियों को जीना सीखो,
क्योंकि ज़िन्दगी लम्बी नहीं, कीमती होती है..!
जिस दिन खुद से प्यार हो गया,
हर ज़ख्म छोटा, हर दुख हल्का लगने लगा..!
खामोशी में भी कई जवाब होते हैं,
बस समझने वाला चाहिए..!
खुद की तलाश में निकलते हैं,
और दूसरों की उम्मीदों में कहीं खो जाते हैं..!
ज़िन्दगी सवाल बन कर आई है,
हर किसी ने अपने-अपने जवाब बनाए हैं..!
गलतियाँ सबसे होती हैं,
पर जो उनसे सीखता है, वही आगे बढ़ता है..!
जो बुरे वक़्त में साथ न हों,
उनके लिए दरवाज़ा हमेशा बंद रखना..!
सबसे बड़ी सीख वो होती है,
जो दर्द से और तजुर्बे से मिलती है..!
2 Line Shayari on Life in Hindi – छोटी लेकिन असरदार शायरियाँ ज़िन्दगी पर
शायरी बहुत तरह की होती है, जैसे दो लाइन वाली शायरी और चार लाइन वाली शायरी। आज हम बात करने वाले हैं दो लाइन वाली शायरी जो जीवन के ऊपर है। हमारे जीवन में शायरी से भरा हुआ है, कभी दुख वाली शायरी तो कभी खुशी की शायरी। यह शायरियां हमारे दिल के अंदर होने वाली भावनाओं को शायरी के अंदाज में बयां करती हैं। आज हम आप लोगों के लिए लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ शानदार दो लाइन वाली हिंदी शायरी जो आपके जीवन को लफ्जों में उतारने में मदद करेगी। यह केवल एक शायरी नहीं है, यह है कम शब्दों में जीवन के हर पल को बोलने का जरिए ।
खुश रहना सीख लिया है मैंने,
अब दर्द को दिल से जुदा कर लिया है मैंने..!
रिश्ते तो सभी अच्छे होते हैं,
बस निभाने वाले अक्सर कमजोर होते हैं..!
दौलत से नहीं मिलती सुकून की तलाश,
दिल में हो जब सच्ची खुशी की आस..!
वक़्त की यही सच्चाई है प्यारे,
जो आज है, वो कल गुज़र जाएगा सारे..!
दिल से निभाए जो रिश्ते,
वही रहते हैं ज़िन्दगी के असली किस्से..!
तेरे बाद कोई और न आया,
दिल ने भी तुझी को खुदा बनाया..!
तन्हाई ने अब दोस्ती निभाई है,
हर दर्द को चुपचाप अपनाई है..!
ज़िन्दगी में हार मानना नहीं,
दूसरी कोशिश में जीत पक्की सही..!
प्यार में धोखा भी सबक सिखाता है,
दिल को मजबूत बनाना सिखाता है..!
मोहब्बत कभी खत्म नहीं होती,
बस दिलों की राहें बदल जाती हैं..!
हर दर्द की होती है एक दास्तान,
जो सह जाए, वही कहलाता है महान..!
सच्चाई की राह पर चलता रहो,
जख्मों को वक्त खुद ही भर देगा..!
रिश्तों में झूठ का कोई मोल नहीं,
सच्चाई ही हर रिश्ते की जान होती है..!
जो खुद को नहीं समझते,
वो दूसरों की भावनाएं कैसे समझेंगे?
खुश रहना आसान नहीं होता,
पर कोशिश से हर ग़म छोटा होता..!
धैर्य रखो, मंजिल जरूर आएगी,
रास्ता चाहे जितना भी कठिन हो जाएगा..!
लोगों की बातों को छोड़ो,
अपने सपनों की राह खुद जोड़ो..!
अकेलापन सिर्फ तनहाई नहीं,
ये दिल की चुप्पी भी कहीं गहरी बसी है..!
ज़िन्दगी से उम्मीदें कम रखो,
ताकि निराशा से दर्द न सहना पड़े..!
कुछ लम्हे होते हैं बेहद खास,
जो ज़िन्दगी भर देते हैं मीठे एहसास..!
Gulzar Style Shayari on Life in Hindi – ज़िन्दगी पर गुलज़ार स्टाइल शायरी जो दिल को छू जाए
शायरी तो सभी को पसंद है, लेकिन गुलजार साहब के अंदाज में शायरी की बात कुछ अलग है। हर तरह की शायरी से दिल की बात को बयां किया जाता है, लेकिन जब बात आती है गुलजार साहब के अंदाज की, तब लगता है शायरी का कुछ अलग ही मतलब मिल रहा है। गुलजार साहब एक ऐसे शख्स हैं जो शायरी बोलने के तरीके को और भी खूबसूरत और नए अंदाज में लेकर गए हैं। हमारे यहां कुछ ऐसा ही गुलजार साहब के अंदाज में जीवन के ऊपर Shayari on Life शायरी दी गई है, जो आपको जरूर पसंद आएगी।
बारिश में भीगे काग़ज़ पर,
कुछ अल्फ़ाज़ जंग खा जाते हैं..!
दिल की चुप्प में भी एक आवाज़,
कभी-कभी रूह तक नहीं पहुँचती..!
खिड़की से आती वो नर्म रोशनी,
कभी मुझसे अनकहे संवाद करती थी..!
आज बस हल्की सी किरन,
खुद को ही समझाने में लगी है..!
कभी-कभी किसी के बिना,
ज़िन्दगी की स्याही फीकी पड़ जाती है..!
यादों के सूने गलियारों में,
बस एक खामोश धड़कन गूंजती है..!
आसमान की हल्की उदासी में,
तारों के बिना रातें थमी-थमी सी लगती हैं..!
ज़िन्दगी की चुप्प में,
ख़ामोश आवाज़ें धीरे-धीरे बोलती हैं..!
अधूरी बातें और अधूरा प्यार,
बिना वजह के वादे – टूटे ख्वाबों का संसार..!
इन खामोश लम्हों में,
ज़िन्दगी सर्द हवाओं सी हो जाती है..!
अलमारी में रखा एक पुराना ख्वाब,
जिसका कुछ हिस्सा धुंधला गया था..!
ख्वाहिशों की धुंध में,
हम खुद से ही कहीं खो गए थे..!
तन्हाई की उन सूनी गलियों में,
जहाँ कभी ख्वाबों के मेले लगते थे..!
आज भी वहीं खड़ा हूँ,
मगर अब खुद से भी अनजान हूँ..!
छोटे-छोटे लम्हे जैसे टिमटिमाते सितारे,
दूर से किसी अपने को पुकारते हैं..!
इन ही लम्हों में छुपी है ज़िन्दगी की कहानी,
बस समझने वाला दिल चाहिए..!
चाँद की चुप्प में एक सवाल छुपा था,
क्या अंधेरे भी कभी थमते हैं?
सारी रात वो मुझसे पूछता रहा,
जब तक सूरज ने मुस्कुराकर जवाब न दिया..!
धूप से झुलसी दीवारें,
कुछ खोए हुए लम्हों की याद दिलाती हैं..!
आग में तपते कुछ पल,
इन्हीं खामोशियों में गुम हो जाते हैं..!
Shayari on Life in Hindi or English – दिल से लिखी हुई ज़िन्दगी की शायरी जो आपके दिल को छू जाए
जब बात आती है शायरी से जिंदगी के बारे में बोलने की, तब कोई भाषा मायने नहीं रखती, चाहे हिंदी हो या अंग्रेजी। किसी भी भाषा में हम दिल की बात को और जिंदगी के बारे में शायरी के अंदाज में बोल सकते हैं। जिंदगी के बारे में बोलने के लिए हम शायरी की मदद लेते हैं क्योंकि जिंदगी के बारे में बोलना किसी को पसंद नहीं है। जिंदगी में किया गया संघर्ष हो या सफलता हो, यह Shayari on Life शायरी की मदद से आप अपनी जिंदगी में गुजरी हुई सब कुछ शायरी के अंदाज में कह सकते हैं।
तन्हाई का अपना एक अलग ही रंग होता है,
tanhaai ka apna ek alag hi rang hota hai,
जिसमें खामोशी भी बोलती है..!
jismein khaamoshi bhi bolti hai..!
वक़्त गुजर जाता है, पर यादें कहीं नहीं जातीं,
waqt guzar jaata hai, par yaadein kahin nahi jaati,
दिल के कोने में हमेशा बसी रहती हैं..!
dil ke kone mein hamesha basi rahti hain..!
मोहब्बत में फासला भी नज़दीकियों जैसा लगता है,
mohabbat mein faasla bhi nazdikiyon jaisa lagta hai,
दिल से दिल का रिश्ता कभी दूर नहीं होता..!
dil se dil ka rishta kabhi door nahi hota..!
कुछ लम्हे ऐसे होते हैं जो शब्दों में नहीं बंधते,
kuch lamhe aise hote hain jo shabdon mein nahi bandhte,
सिर्फ महसूस किए जाते हैं..!
sirf mehsoos kiye jaate hain..!
सुकून सिर्फ ख्वाबों में ही मिलता है,
sukoon sirf khwabon mein hi milta hai,
जहां हकीकत का कोई डर नहीं होता..!
jahan haqeeqat ka koi dar nahi hota..!
रिश्तों में सबसे ज्यादा जरूरी होती है सच्चाई,
rishton mein sabse zyada zaroori hoti hai sacchai,
जो हर तूफान को भी सह लेती है..!
jo har toofan ko bhi sah leti hai..!
दर्द सबका अपना-अपना होता है,
dard sabka apna-apna hota hai,
कोई बांट भी नहीं सकता..!
koi baant bhi nahi sakta..!
जो कह नहीं पाते, वो दिल में सबसे गहरा होता है,
jo keh nahi paate, wo dil mein sabse gahra hota hai,
चुप रहकर भी बहुत कुछ कह जाता है..!
chup rehkar bhi bahut kuch keh jaata hai..!
ज़िन्दगी से उम्मीदें कभी मत छोड़ो,
zindagi se umeedein kabhi mat chhodo,
हर अंधेरे के बाद सवेरा आता है..!
har andhere ke baad savera aata hai..!
आत्मविश्वास ही सबसे बड़ा रास्ता है,
aatmavishwas hi sabse bada rasta hai,
जो हर मंज़िल तक ले जाता है..!
jo har manzil tak le jaata hai..!
ख्वाबों के संग जीने का अपना ही मज़ा है,
khwabon ke sang jeene ka apna hi maza hai,
जहाँ उम्मीदें कभी मरती नहीं..!
jahan umeedein kabhi marti nahi..!
ग़म के बाद भी मुस्कुराना जरूरी है,
gam ke baad bhi muskurana zaroori hai,
यही असली ताकत होती है..!
yahi asli taqat hoti hai..!
सपने सच जरूर होते हैं,
sapne sach zaroor hote hain,
बस धैर्य और मेहनत चाहिए..!
bas dhairya aur mehnat chahiye..!
ज़िन्दगी को समझना आसान नहीं होता,
zindagi ko samajhna aasan nahi hota,
हर मोड़ कुछ नया सिखाता है..!
har mod kuch naya sikhata hai..!
रिश्ते चाहे जितने भी गहरे हों,
rishte chahe jitne bhi gahre ho,
वक़्त के साथ फीके पड़ जाते हैं..!
waqt ke saath feeke pad jaate hain..!
जो दिल से चाहा था,
jo dil se chaaha tha,
वो कभी मुकम्मल नहीं हो सका..!
wo kabhi mukammal nahi ho saka..!
तन्हाई भी एक किताब जैसी होती है,
tanhaai bhi ek kitaab jaisi hoti hai,
हर पन्ना कुछ नया दर्द सुनाता है..!
har panna kuch naya dard sunaata hai..!
कई बार खुद से सवाल करना पड़ता है,
kai baar khud se sawaal karna padta hai,
जवाब भी खुद में ही मिलता है..!
javaab bhi khud mein hi milta hai..!
हर खुशी के पीछे भी एक दर्द छुपा होता है,
har khushi ke peeche bhi ek dard chhupa hota hai,
बस मुस्कान से वो छुपा लिया जाता है..!
bas muskaan se wo chhupa liya jaata hai..!
Sad Shayari on Life – टूटे सपनों और तन्हाई का दर्द बयान करती शायरी
अक्सर हमारे जीवन में कुछ ऐसा फल आता है जब हमारा दिल बहुत दुखी होता है, किसी काम में मन नहीं लगता, नींद उड़ जाती है, चेहरे से हंसी उड़ जाती है। ऐसी अनुभूति को मुंह से बोलना असंभव है। इस समय काम आती है शायरी की, कुछ दुखभरी शायरी जो हमारे दिल के अंदर हो रही बेचैनी और दुखी अनुभव को लफ्जों में बयां कर सके। हमारे यहां ऐसे ही कुछ सैड शायरी दी गई है जो दिल की भावनाओं को और जिंदगी में घटित हुए कुछ दुखी पलों को बयां कर सकती है। अगर आपको ऐसी शायरी पसंद है और आप भी चाहते हैं इस तरह की Shayari on Life शायरी, तो हमारे यहां पर दी गई शायरियां पढ़ सकते हैं या अपनी सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
ग़म के बादल जब चारों ओर छा जाते हैं,
चाँद की रोशनी भी फीकी सी लगने लगती है..!
कभी-कभी खुद से भी नाराज़ हो जाता हूँ,
रिश्तों के टूटने का दर्द दिल की गहराई तक उतर जाता है..!
बिखरे हुए ख्वाबों के टुकड़े अब किससे जोड़ें,
जो कभी अपने थे, आज अजनबी बन गए हैं..!
हर रात अकेले ग़म को सीने में छुपाता हूँ,
हंसी की चादर ओढ़कर खुद को बहलाता हूँ..!
वो दिन भी क्या दिन थे जब ख्वाबों में तुम साथ थे,
अब तन्हाई में बस तुम्हारी यादें रह गई हैं..!
दिल की गहराइयों में छुपा ग़म अब आवाज़ नहीं देता,
जो खो चुका है, वो फिर कभी लौट कर नहीं आता..!
जिनसे कभी ख्वाबों में जीने की ख्वाहिश थी,
आज वही लोग हमारी ज़िन्दगी से दूर हो गए..!
तन्हाई के इस लम्बे सफर में अब कोई हमसफ़र नहीं,
रिश्तों की सच्चाई भी कहीं खो गई है..!
ग़म के अंधेरे में उम्मीद की किरण जुगनू जैसी है,
थोड़ी-थोड़ी चमकती है, मगर पूरी तरह रोशन नहीं होती..!
टूटे हुए ख्वाबों के बेजान टुकड़े अब किसे दिखाऊं,
जो दिल में थे, वो अब धुंधली यादों में खो गए हैं..!
कभी कोई कहता था – तुमसे दूर कभी न जाऊंगा,
आज वही शब्द दिल को चीरते हैं..!
खुश रहने की कोशिश की थी मैंने,
लेकिन दिल के ग़म ने मुस्कान को भी दर्द में बदल दिया..!
तेरा छोड़ जाना सिर्फ एक लम्हा नहीं था,
बल्कि एक पूरी ज़िन्दगी का टूटा सपना था..!
तेरे बिना मैं खुद को धीरे-धीरे खोता जा रहा हूँ,
शायद यही अब मेरी ज़िन्दगी की नई कहानी है..!
अक्सर सोचता हूँ, गलती मेरी थी या किस्मत की,
या फिर ये ग़म भी मेरा मुकद्दर बन गया था..!
रातों को अक्सर जागकर तुझे याद करता हूँ,
क्या तू भी कभी मेरी यादों में खो जाता है?
कभी सच्ची मोहब्बत से रंगे हुए ख्वाब थे,
अब वही ख्वाब खाली दीवारों पर बिखरे हैं..!
हर धड़कन के पीछे एक गहरा दर्द छुपा होता है,
जो ज़िन्दगी के सबसे गहरे रहस्यों में से एक है..!
अकेलेपन का असली मतलब वही जानता है,
जिसने रिश्तों के टूटने के बाद हर धड़कन को खाली महसूस किया हो..!
Attitude Shayari on Life – आत्म-विश्वास और स्वाभिमान की दमदार शायरी
जिंदगी के बारे में बोलने के लिए सबसे बढ़िया और अच्छा तरीका है शायरी की मदद लेना। शायरी की मदद से हम अपने दिल में छुपी हुई बात को और दिल के अंदर जो बात चल रही है, उसे हम शायरी के अंदाज में कह सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी जिंदगी में घटी कुछ पल या आपका नजरिया लोगों को बताएं, वह भी शायरी के अंदाज में, तो हमारे यहां पर दी गई शायरी आपको बहुत मदद करने वाली है। हमने यहां पर कुछ ऐसे ही Attitude Shayari on Life दी है, जो जिंदगी के बारे में है।
खोने से डर कैसा?
जब खोकर भी खुद को फिर से पा सकता हूँ..!
रिश्तों की परवाह नहीं,
मेरे अंदर का तूफान ही मेरी असली शान है..!
इज्जत मांगता नहीं हूँ,
अपनी मेहनत से खुद बनाता हूँ..!
सपनों से भागना आसान है,
मैंने तो उन्हें अपनी मंजिल का नक्शा बना लिया..!
जो मेरा नहीं था, उस पर हक़ नहीं जताता,
अपने सपनों की कहानी खुद गढ़ता हूँ..!
भीड़ में खो जाना नहीं चाहता,
इसलिए अपने वजूद की शान को जिन्दा रखता हूँ..!
मेरी सोच को तोड़ने से पहले,
मेरे इरादों की आग को समझो..!
रात जितनी गहरी हो,
मेरे उजाले की चमक उतनी ही तेज होगी..!
सफलता बस एक कदम दूर है,
वो पहला कदम, जो डर को हराता है..!
मेरे ख्वाब उड़ने नहीं देते,
क्योंकि मैंने उन्हें जमीं से जोड़ रखा है..!
नाकामियों से हार नहीं मानता,
क्योंकि वो मेरी कहानी का मजबूत हिस्सा हैं..!
जो मुझे रोकना चाहें,
उन्हें मैं अपनी रफ्तार का अंदाज़ा दे देता हूँ..!
किसी की परवाह में नहीं उलझा,
मैंने खुद को अपनी शर्तों पर ढाला है..!
मेरी आवाज़ को दबाने की कोशिश मत करना,
वो मेरे इरादों का सच्चा सबूत है..!
ज़िन्दगी में रुतबा चाहिए,
तो खुद पर सच्चा भरोसा करना सीखो..!
मेरी शान मेरे शब्दों में नहीं,
मेरी उड़ान मेरी मेहनत में है..!
Conclusion:
ज़िंदगी हर किसी के लिए अलग होती है, कभी हँसी से भरी, तो कभी दर्द से। शायरी उन पलों को समझने और बाँटने का एक खूबसूरत तरीका है। हमारे यहाँ आपको ज़िंदगी से जुड़ी शायरियाँ मिलेंगी, जो दिल को छूती हैं और सोचने पर मजबूर कर देती हैं। अगर आप भी अपनी भावनाओं को शब्दों में ढूँढ रहे हैं या किसी को अपने जज़्बात दिखाना चाहते हैं, तो हमारे यहाँ दी गई Shayari on Life शायरी आपको ज़रूर पसंद आएगी।
और भी दिल छू जाने वाली Life Motivational Shayari के लिए यहां क्लिक करें: Life Motivational Shayari in Hindi
FAQs:
Que: मैं किस मौके पर Shayari on Life इस्तेमाल कर सकता हूँ?
Ans: आप इन्हें तब इस्तेमाल कर सकते हैं जब आप अकेले हों, सोच में डूबे हों, किसी को मोटिवेट करना हो या अपने जज़्बात शेयर करने हों।
Que: क्या इन शायरियों में रियल लाइफ एक्सपीरियंस होते हैं?
Ans: हां, कई शायरियाँ असली ज़िंदगी के अनुभवों पर ही आधारित होती हैं, इसलिए लोग खुद को उनसे जोड़ पाते हैं।
Que: क्या ये Shayari on Life शायरियाँ उदासी में भी काम आती हैं?
Ans: हाँ, कई शायरियाँ दिल को सुकून देने वाली होती हैं और दुखी मन को समझने में मदद करती हैं।